Breaking News

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन बना सेवा और उत्साह का पर्व, महिला सभा ने अनाथ बच्चों संग मनाई खुशियां

Spread the love

बदायूं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन जिलेभर में समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक जोश के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला।
कार्यक्रम के तहत समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप, हर्षित यादव और सोनू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। इसके बाद आनंद आश्रम पहुंचकर अनाथ बच्चों को मिठाइयां खिलाई गईं और उपहार भेंट कर उनका चेहरा मुस्कान से भर दिया गया।
सेवा के साथ संगठन का संदेश
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद धर्मेंद्र यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की। महिला सभा की जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि धर्मेंद्र यादव हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बने हैं और उनके जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
इनकी रही प्रमुख मौजूदगी
कार्यक्रम में सरताज अली खान, रणवीर यादव, विवान यादव, माला शर्मा, बबीता कश्यप, जया सिंह, बिनीता कश्यप, शब्बू खान, आरती ठाकुर, राजरानी, सुमन कश्यप, रामबेटी, रानी ठाकुर, अंजुम नाहिद, प्रेमवती शाक्य, कमलेश यादव, अरुण यादव, अंजलि कश्यप, बृजेशा जाटव, मीना, ओमवती, रीना, रमोला, रिंकी श्रीवास्तव, लता देवी, इमा इजहार, कमलेश जाटव, मुन्नी देवी शाक्य, ममता, चंचल शर्मा, गीता जाटव, पुष्पा शाक्य, अनीता ठाकुर, पार्वती शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खुशी और उत्साह का माहौल
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने सांसद धर्मेंद्र यादव की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!