Breaking News

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: बदायूँ में 225 लाभार्थियों का प्रशिक्षण शुरू, सदर विधायक ने किया उद्घाटन

Spread the love

बदायूँ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 के लिए चयनित लाभार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सालारपुर में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में दर्जी ट्रेड के 125, लोहार के 25, बढ़ई के 25, राजमिस्त्री के 25 तथा कुम्हार ट्रेड के 25 लाभार्थी शामिल हैं।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि यह प्रशिक्षण 3 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया।
उद्घाटन अवसर पर सदर विधायक, उपायुक्त उद्योग, प्रधान सहायक एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता, आईटीआई सालारपुर के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, प्रधान सहायक मो. फारूक खां सहित कार्यक्रम के सह-संयोजक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …