Breaking News

7 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, बिसौली में होगा आयोजन

Spread the love

बदायूँ। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगत सिंह ने जानकारी दी है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा–2026 (कक्षा 9 एवं 11) का आयोजन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली, बदायूँ में सम्पन्न होगी।
प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपना प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड कर लें।
यदि किसी अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे समय रहते संशोधित करवा लेना सुनिश्चित करें। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी शबाना (प्रवेश परीक्षा प्रभारी) मोबाइल नंबर 9897381634 तथा रमाकान्त शर्मा (आईटी सेल) मोबाइल नंबर 9536862020 पर संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!