Breaking News

बिल्सी तहसील के सुंदर नगर में हेलीकॉप्टर बारात! दूल्हा-दुल्हन ने गांव पहुंचाई धूमधाम

Spread the love

बिल्सी/बदायूं।
सुंदर नगर गांव में गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा से आई दुल्हन को लेकर दूल्हा अमित चौहान हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण शादी की धूम से गूंज उठा।
अमित चौहान, धर्मवीर चौहान के पुत्र और पेशे से इंजीनियर, अपने परिवार के सपने को पूरा करते हुए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आए। परिवार ने सालों से यह सपना देखा था कि बारात और दुल्हन दोनों हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचें।
बारात बुधवार को सुंदर नगर गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी। हेलीपैड के पास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में यह पहली बार हुआ कि दुल्हन हेलीकॉप्टर से आई, जिसे वे बड़ी घटना मान रहे हैं। अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …