Breaking News

बदायूँ में आहरण वितरण अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण बैठक, निरीक्षण दल ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बदायूँ। जनपद में कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम उ0प्र0 इलाहाबाद के निरीक्षण दल द्वारा आहरण वितरण अधिकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य अनुदानों के उपयोग, सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण पत्र और लेखों से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण करना था।
बैठक में निरीक्षक दल के जेएस सोढी और नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी, गौरव चौधरी, सहायक कोषाधिकारी राम बहादुर, भूप सिंह, सुरेश चंद्र सक्सेना सहित समस्त आहरण वितरण अधिकारी और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षक दल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कार्मिकों का भुगतान समय पर किया जाए, रसीदों का रिकॉन्सिलिएशन सुनिश्चित किया जाए, और डबल लॉक में रखी वस्तुओं का वार्षिक वेरिफिकेशन मई में किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते का एरियर शासनादेश के अनुसार और मासिक वेतन बिल के साथ वेतन एरियर का भुगतान नहीं किया जाए, तथा मकान किराया भत्ते का भुगतान भी शासनादेश के अनुरूप किया जाए।
वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने बैठक में कहा कि यदि किसी आहरण वितरण अधिकारी को कोई समस्या है, तो वह निरीक्षक दल के समक्ष रख सकते हैं। किसी प्रकरण पर मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो पत्राचार की प्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके।
बैठक में आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों का निरीक्षण दल ने निराकरण भी किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!