Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन बिसौली चुनाव: अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष, गजेंद्र यादव बने सचिव

Spread the love

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन बिसौली का चुनाव गुरुवार को गहमा-गहमी के माहौल में संपन्न हुआ। देर शाम हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अल्ताफ हुसैन और सचिव पद पर गजेंद्र यादव की जीत घोषित की गई।
चुनाव में कुल 150 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 149 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अल्ताफ हुसैन को 83 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमपाल सिंह को 66 मत प्राप्त हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार को 95 मत प्राप्त कर विजय मिली, जबकि राजीव कुमार सक्सेना को 53 मत मिले। सचिव पद पर गजेंद्र यादव को 77 मत और विवेक तिवारी को 70 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत यादव ने 102 मत पाकर जीत दर्ज की, वहीं नवल किशोर शर्मा को 46 मत मिले। सह सचिव पद पर राजू कुमार को 90 मत और रिंकू को 56 मत प्राप्त हुए। ऑडिटर पद के लिए राहुल शर्मा को 78 मत मिले, जबकि अमित कुमार को 70 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्राणभृत शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर संतोष जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!