Breaking News

वनबेहटा में माघ महोत्सव: श्रद्धालुओं ने माता रानी के भंडारे में लिया प्रसाद, पूरे गांव में बना उत्सव का माहौल

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा में ग्राम देवी मंदिर परिसर में माघ माह के पावन अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गांव और आसपास के दर्जनों गांवों से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को लेकर दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना से हुई। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कन्याओं को विधिवत भोजन कराया गया, जिसे धार्मिक परंपरा के अनुसार विशेष महत्व दिया गया।
कन्या भोज के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
भंडारे के संचालन और व्यवस्थाओं में भूरे चौहान, भानु प्रताप सिंह चौहान, यादराम शाक्य, विजय कश्यप, श्याम लाल, वीरेश सिंह, रविंद्र सोलंकी, अरुण सिंह, अनिल कुमार, योगेंद्र शाक्य, कमल सिंह सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन के समापन पर बताया गया कि रात को माता रानी का जगराता भी कराया जाएगा, जिससे पूरे गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह बना रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …