Breaking News

कोतवाली बिल्सी में उपनिरीक्षक मोहित कुमार नैन को भावपूर्ण विदाई, सेवा और निष्ठा की सराहना

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को स्थानांतरण पर गए उपनिरीक्षक मोहित कुमार नैन का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाल मनोज कुमार ने की।
इस दौरान कोतवाल ने उपनिरीक्षक के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की और भविष्य में भी उसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन इससे कार्य की ऊर्जा और उत्साह कम नहीं होना चाहिए।
विदाई समारोह में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, सोमवीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, निखिल कुमार, संजीव गंगवार, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, अवरार खान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने मोहित कुमार नैन को उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके योगदान को यादगार बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!