Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

बिसौली | तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत का बार-बार आना कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ अमित कुमार, कृषि विभाग से नेत्रपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
— संवाददाता: आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …