Breaking News

विद्युत आपूर्ति सुधार को लेकर समीक्षा बैठक, रोस्टर अनुसार सप्लाई के निर्देश

Spread the love

बिसौली | विद्युत वितरण खंड कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सब स्टेशन, विद्युत पोल, लाइनें, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों की समय-समय पर सुरक्षात्मक देखभाल की जाए, जिससे आगामी महीनों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनी रहे। अधिशासी अभियंता ने यह भी कहा कि सब स्टेशन पर फोन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाए और उनका त्वरित निस्तारण किया जाए।
राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि बड़े बकायादारों से वसूली के लिए मुनादी कराई जाए और शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए।
बैठक में डिविजनल एकाउंटेंट करन सिंह, एसडीओ बिसौली अमित कुमार, एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
— संवाददाता: आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …