Breaking News

बिल्सी में नवनिर्मित शिव मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Spread the love

बिल्सी।
नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के पीछे बनी परशुराम कॉलोनी में रविवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। विधि-विधान से हवन-यज्ञ के उपरांत शिव परिवार सहित कई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कपिल शर्मा, अनिल दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा उर्फ बबली, गौतम शर्मा, गोविंद शर्मा, निकेता दीक्षित, विवेक शंखधार सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!