Breaking News

कुंवरगाव क्षेत्र में करंट लगे तारों से सांड की मौत, खेतस्वामी पर लापरवाही का आरोप

Spread the love

बदायूं। थाना कुंवरगाव क्षेत्र के ग्राम यूसुफनगर में आलू के खेत में लगाए गए करंट वाले तारों की चपेट में आने से एक सांड की मौत हो गई। मृत सांड खेतस्वामी तेजपाल यादव पुत्र चंद्रपाल यादव के आलू के खेत में फंसा मिला।
आरोप है कि सांड की मौत के बाद खेतस्वामी ने उसे अपने खेत से हटाकर दूर ले जाकर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने सांड को तलाश कर बरामद किया और उसका पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जिस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पशु प्रेमियों ने खेतों में इस तरह करंट वाले तार लगाने को खतरनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!