Breaking News

सहसवान में शोक की लहर, पत्रकार मुकीम अंसारी की माता अतीका बेगम का निधन

Spread the love

सहसवान। वरिष्ठ पत्रकार मुकीम अंसारी की माता अतीका बेगम का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि अतीका बेगम को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल सका। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया।
शोक समाचार मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी और स्थानीय लोग मुकीम अंसारी के आवास पर पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि अतीका बेगम एक नेक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से की मुलाकात

Spread the loveबदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना …

error: Content is protected !!