Breaking News

दातागंज में महिला कल्याण योजनाओं के पोर्टल पर प्रशिक्षण, बाल विवाह व पॉश एक्ट पर कार्यशाला

Spread the love

बदायूँ। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के मार्गदर्शन में तहसील दातागंज में महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) और निराश्रित महिला पेंशन योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान तहसील व ब्लॉक स्तर के क्षेत्रीय कर्मचारियों—लेखपाल, सचिव, एडीओ और पटल सहायकों को पोर्टल संचालन की जानकारी प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण छवि वैश्य (जिला मिशन समन्वयक), नारायण देव (सामाजिक कार्यकर्ता), हरवेन्द्र कुमार (आंकड़ा विश्लेषक) और संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा दिया गया।
इसके बाद बाल विवाह रोकथाम और पॉश एक्ट को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यस्थल पर महिला लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी 2026 को डायट परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के मुल्तजिम परामर्शदाता ने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सहायता से संबंधित जानकारी देते हुए 1098 टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर तहसील दातागंज सहित ब्लॉक समरेर, म्याऊ, उसावा और दातागंज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!