Breaking News

ग्राम शिवाया हामिदपुर में मानवाधिकार जागरूकता बैठक, अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान

Spread the love

बदायूँ। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बदायूँ इकाई की ओर से ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के ग्राम शिवाया हामिदपुर में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव और प्रदेश प्रभारी (यूथ) संजीव शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि उमेश यादव ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसके प्रति समाज में जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक आमजन अपने अधिकारों और कर्तव्यों को नहीं जानेंगे, तब तक शोषण और अन्याय के खिलाफ प्रभावी लड़ाई संभव नहीं हो पाएगी।
जिलाध्यक्ष योगेश पुरी ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, सामाजिक भेदभाव, शिक्षा का अधिकार और कानूनी सहायता से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा कीं।
डॉ. सुहेल अहमद (जिलाध्यक्ष, अ.स.मो.) ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और संगठन या संबंधित प्रशासन से संपर्क करें। ग्रामीणों ने बैठक की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
इस मौके पर जिला महामंत्री सीमा खान, जिला उपाध्यक्ष श्यामबिहारी, सुनील यादव जिला महामंत्री, मुकेश सक्सेना जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खूबसिंह, नेत्रपाल सिंह, सीमा देवी, बृजेश यादव, पन्नालाल, पंकज कुमार, अब्दुल करीम सहित स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!