Breaking News

साईं बाबा की पालकी यात्रा निकली, नगर गूंजा जयकारों से

Spread the love

बिसौली। नगर के संकट हरण सांई धाम मंदिर का 17वां वार्षिक उत्सव सोमवार को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह साईं बाबा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद सजी हुई पालकी में साईं राम को विराजमान कर शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई, जो नगर के परंपरागत मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन गाते हुए और साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प और अक्षत अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। पूरे नगर में साईं बाबा के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
शाम को मंदिर परिसर में साईं बाबा की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रबंधक नीरज साईंराम सहित देवेश, अर्जुन, दिव्यांशी, खुशबू, संध्या, कृष्ण कुमार विनोद, भुवनेश आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …