Breaking News

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में प्राचार्य, डायट बदायूं की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद के समस्त विकास खंडों के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 94 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के कार्यों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में रुचि विकसित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल के रूप में वित्त एवं लेखाधिकारी श्याममोहनदास गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार तथा डॉ. अमित कुमार शर्मा, प्रवक्ता डायट बदायूं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फरहत हुसैन, कामिनी राठौर एवं प्रभात कुमार ने किया।
क्विज प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र सहसवान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वीकेश यादव (उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सर, सहसवान), द्वितीय स्थान रिंकी (उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा, समरेर), तृतीय स्थान हिमांशु (उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी, दातागंज), चतुर्थ स्थान नीतेश यादव (उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडेला, जगत) एवं पंचम स्थान आलेख पांडेय (उच्च प्राथमिक विद्यालय मौसमपुर, समरेर) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह, विपिन मिश्रा, अमित कुमार, विमल दुबे, इकबाल बहादुर सिंह, जमाल अख्तर, अंजुम जीमल, शाबिया सुल्ताना, शिवानी कनौजिया, अभिषेक कुमार, वीरपाल सिंह, विकार उद्दीन, रामवीर सिंह, अम्बिका सिंह, आमिर फारूख सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
अंत में जिला समन्वयक (प्रशिक्षक) कृष्ण कुमार प्रजापति ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!