Breaking News

एनएसएस शिविर में शिक्षा में स्वास्थ्य के महत्व पर दी गई जानकारी, छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एक दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की थीम “शिक्षा में स्वास्थ्य का महत्व” रही। कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती और मुख्य अतिथि डॉ. रचित कुमार गोयल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में डॉ. गोयल ने शिक्षा में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शरीर और मन का संतुलन विद्यार्थियों की एकाग्रता, सीखने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही छात्रों को मानसिक विकास से जुड़ी उपयोगी गतिविधियाँ भी कराई गईं, जिससे छात्रों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।
कार्यक्रम में छात्र स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों अवनीशा वर्मा और प्रीति वर्मा के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!