Breaking News

बदायूं: ब्राह्मण एकता परिषद ने UGC नियमों के खिलाफ की बैठक, सरकार से वापस लेने की मांग

Spread the love

बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश की बैठक समरेर ब्लॉक के गांव झुकसा में श्री परमानंद मिश्रा के निवास स्थान पर आयोजित हुई। बैठक में स्वस्तिवाचन, सभी देवी-देवताओं और भगवान परशुराम जी का पंचोपचार पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही भगवान परशुराम जी का चालीसा और सात सूत्रीय संकल्प वाचन भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया।
बैठक में बोलते हुए राम अवतार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा दूसरों का भला करता रहा है, लेकिन उनके साथ लगातार अन्याय, अत्याचार और शोषण हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ब्राह्मणों के समानता अधिकार का उल्लंघन करने वाले “UGC प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन 2026” नियम को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि “घूसखोर पंडित” पर तत्काल रोक लगाई जाए।
जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने भी कहा कि ब्राह्मण समाज घोर दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है और सरकार को चाहिए कि वे ब्राह्मणों के विकास, सुरक्षा और सम्मान के लिए नीति बनाए। उन्होंने भी UGC के नियमों को वापस लेने और “घूसखोर पंडित” पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
बैठक में सर्व श्री परमानंद मिश्रा, माधव मिश्रा, विनोद कुमार शंखधार, गिरिजा शंकर मिश्र, अवनीश कुमार शंखधार, शेखर उपाध्याय, मुरारीलाल शर्मा, महेश चंद्र शंखधार, आशीष कुमार शंखधार, सतेन्द्र कुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित रहे। सभी ने सरकार से नियम को वापस लेने और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!