Breaking News

रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा एसपीजेएम का 22वां वार्षिकोत्सव, नन्हें कलाकारों ने बांधा समां

Spread the love

बिल्सी एस.पी.जे.एम. जूनियर हाई स्कूल में बुधवार को 22वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अमित जैन, शरत जैन, श्रीमती अमिता जैन एवं अनु जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वार्षिकोत्सव में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, नमोकार मंत्र, कव्वाली, वेलकम सॉन्ग, रेट्रो थीम, आर्मी डांस, गोविंदा डांस, काली डांस, लेजी डांस, झूम बराबर झूम, हो जाएगी बल्ले-बल्ले, पंजाबी डांस और नन डांस सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया प्रभावशाली संचालन रहा। बीच-बीच में गत वर्ष के स्कूल टॉपर और कक्षा टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 4 की छात्रा अर्किता शाक्य को स्कूल टॉपर घोषित किया गया।
प्रधानाध्यापक रोहित शर्मा ने बेस्ट बॉय अयान सैफी को शील्ड देकर सम्मानित किया। बेस्ट गर्ल पावनी श्रीवास्तव को शाहिदा खान, आइडल गर्ल सोनाक्षी गौतम को रेनू यादव, आइडल बॉय यश बाबू को मनोज सक्सेना, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्रा आयुषी सक्सेना को काजल देवल तथा सपोर्टिव छात्रा निकिता सागर को काजल जैन ने शील्ड प्रदान की।
राखी मेकिंग, मेहंदी, कंडील मेकिंग, कैंडल डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग और दिया डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में लकी गार्जियन और लकी टीचर के ड्रॉ भी निकाले गए, जिनमें विजेताओं का उत्साह देखने लायक था।
मुख्य अतिथि श्री अमित जैन ने विद्यार्थियों को मेहनत कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक रोहित शर्मा ने बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था और सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को परिश्रम का मंत्र दिया। श्रीमती अमिता जैन ने आत्मविश्वास और महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मनोज सक्सेना, रेनू यादव, काजल जैन, काजल देवल, रचना सिंह, हिमांशी ओझा, मेहजबी फरीदी, सिमरन कुरैशी, जानवी कुरैशी, अर्चना कुमारी, इंशा राइन, हीरा राइन, हिबा राइन, मेनका कुमारी, तनीषा फरीदी, भूमि देवल, चंचल, मुस्कान, अरीबा, बबीता तथा डांसर अभिषेक माहौर शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!