Breaking News

बदायूं में जिला सैनिक बन्धु बैठक: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित

Spread the love

बदायूं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, बदायूं के तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने की, जबकि संचालन ले0 कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, बदायूं ने किया।
बैठक में सबसे पहले पूर्व में आयोजित बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही से उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद इस बैठक में प्राप्त चार नए प्रार्थना पत्रों को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनमें विभिन्न समस्याओं का समाधान मांगा गया।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए सभी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए और पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शस्त्र से संबंधित सभी प्रार्थना पत्रों को मूल रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को प्रेषित करने का विशेष निर्देश भी दिया।
बैठक में कुल 29 पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। अन्य किसी विषय पर चर्चा न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।
यह बैठक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण एवं उनके कल्याण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!