Breaking News

बदायूँ: जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों में नकलमुक्त और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर दिया

Spread the love

बदायूँ। आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर डायट ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सूचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट परीक्षा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए परिषद के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष-2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक केन्द्र के लिए एक-एक केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि वे आवंटित परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। इसमें शामिल हैं:
प्रधानाचार्य कक्ष से अलग डबल लॉक युक्त कमरा जिसमें चार डबल लॉक वाली अलमारी हो।
कक्ष और गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा व 30 दिन की डीवीआर रिकॉर्डिंग।
स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिका के लिए अलग शौचालय।
पर्याप्त फर्नीचर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देते समय केन्द्र व्यवस्थापक का पदभार ग्रहण नहीं करेंगे।
उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष 2028 और हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलमुक्त और स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए 06 सचल दलों का गठन किया गया है। सचल दल प्रभारियों और सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान सभी केन्द्रों का निरीक्षण और अनुश्रयन सुनिश्चित करें।
इस बैठक में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं और निरीक्षण प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में ‘उद्यमी महिला सम्मान समारोह’ आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी सांसद डिंपल यादव

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर …

error: Content is protected !!