Breaking News

बदायूँ: वाटरशेड महोत्सव में बच्चों और ग्रामवासियों ने लिया जल-संरक्षण का संकल्प

Spread the love

बदायूँ। जनपद में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के तहत को डब्ल्यूडीसी-01, बिसौली के जलागम समिमि-बेहटा पाठक के ग्राम ढिलवारी में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय में बच्चों की जल संरक्षण से संबंधित पाठशाला में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में श्रमदान, वृक्षारोपण, भूमिपूजन और लोकार्पण का भी आयोजन किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने योजना के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी तथा सभी से रोपित पौधों को जीवित रखने और जल-भूमि संरक्षण की शपथ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भूरेलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी मनोज रावत, व०प्रा०सहा०-ए राज कुमार, अवर अभियन्ता पीयूष शर्मा और पूरन सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने बच्चों और ग्रामवासियों में जल संरक्षण के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी का संदेश फैलाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!