Breaking News

बदायूँ: खादी व ग्रामोद्योग विभाग का जागरूकता शिविर – युवाओं को स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण का अवसर

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन 12 फरवरी 2026 को अपराह्न 12:00 बजे नगला मंदिर परिसर, तहसील एवं जिला मुख्यालय में किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं व्यवहारिक कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि उद्योग स्थापना में रुचि रखने वाले शहरी/ग्रामीण युवाओं, नवयुवतियों, बेरोजगार, अनुभवी, प्रशिक्षित और पारंपरिक कारीगर (18 से 50 वर्ष आयु वर्ग) इस योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला अधिकारी ने सभी इच्छुकों को आमंत्रित किया कि वे इस जागरूकता शिविर में प्रतिभाग कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की जानकारी प्राप्त करें।
यह शिविर युवाओं के लिए अपने कौशल का विकास और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …