छात्र-छात्राओं ने दौड़, चक्का-गोला फेंक में दिखाया दम
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 30वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व चैंपियन मोनू यादव ने मशाल लेकर दौड़ के साथ की।
छात्राओं ने दिखाई क्रीड़ा प्रतिभा
100 मीटर दौड़ में भावना ठाकुर ने पहला, छाया ने दूसरा और कोमल मिश्रा ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में कामिनी ने पहला, आरती गोस्वामी दूसरा और मीरा तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में भावना ठाकुर, कोमल मिश्रा और आरती गोस्वामी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कोमल मिश्रा पहले, आभा वर्मा दूसरे और भावना ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग में भी जबरदस्त मुकाबला
100 मीटर दौड़ में मोनू यादव पहले, दिग्विजय सिंह दूसरे और सुपेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दिग्विजय सिंह ने पहला, विशाल ठाकुर ने दूसरा और सुपेंद्र यादव तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में चंद्रभान, मोनू यादव और सुपेंद्र यादव क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। गोला फेंक में भी चंद्रभान पहले, मोनू यादव दूसरे और सुपेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे।
गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर डा. शाहबुद्दीन अली खां, विशाल मेहर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल, अभय यादव, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, आभा वर्मा और मंतशा अली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता: गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat