Breaking News

वनबेहटा शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Spread the love

श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से किया वातावरण भक्तिमय
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पहले विधिवत हवन-पूजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए भजन-कीर्तन किया।
कथा वाचक यतेंद्र ठाकुर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को व्यर्थ की बातों में ध्यान न देकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कथा में बताए मार्ग पर चलने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही प्रत्येक कार्य से पहले भगवान श्रीराम का स्मरण करने से बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है।
कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा राजकुमार दास, अरुण कुमार, अर्जुन सिंह, सुशील कुमार सिंह, सोनू खुराना, राजीव सिंह सिसोदिया, रनवीर सिंह चौहान, अजयपाल सिंह सोलंकी, सुनील कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!