Breaking News

बिल्सी में दो सड़कों का शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। क्षेत्र के विकास को गति देते हुए बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित “बिल्सी से सुकटिया मार्ग” एवं “शहजाद नगर से खेड़ा पश्चिमी मार्ग” का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पहले पक्की सड़क न होने के कारण बारिश के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कीचड़ और जलभराव की स्थिति में आवागमन लगभग ठप हो जाता था। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते इस समस्या से निजात दिलाना उनकी जिम्मेदारी थी।
विधायक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री की विकसित गांव की परिकल्पना के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। इसके साथ ही गरीबी उन्मूलन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि इन मार्गों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि गांवों को संपर्क, सुविधा और प्रगति की नई दिशा भी देगा। यह शिलान्यास क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सागर, अर्जुन सिंह, बादाम सिंह शाक्य, विनय सिंह, दीपक चौहान, राहुल देव शाक्य, सुधीर सोमानी, आदित्य माहेश्वरी, शिवकुमार शर्मा, रजनीश शर्मा, सोनी सिंह, उपदेश तोमर, अमित शर्मा, विपिन शर्मा, दयानंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!