Breaking News

रमज़ान इंसानियत, सब्र और भाईचारे का पैग़ाम: हामिद अली खान राजपूत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, ककराला/बदायूं
ककराला/बदायूं। पवित्र माह रमज़ान के आगमन पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने देशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि रमज़ान केवल रोज़े और इबादत का महीना नहीं, बल्कि सब्र, आत्मसंयम, करुणा और इंसानियत का जीवंत संदेश देने वाला पाक महीना है।
हामिद अली खान राजपूत ने कहा कि यह महीना हमें भूखे और ज़रूरतमंदों का एहसास कराता है तथा सच्चाई, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाता है। रमज़ान समाज में भाईचारे, आपसी सम्मान और शांति की भावना को मज़बूत करता है, जिसकी आज के दौर में विशेष आवश्यकता है।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस पवित्र माह में आपसी सौहार्द, एकता और इंसानियत को प्राथमिकता दें। साथ ही ज़रूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला यह रमज़ान देश और दुनिया के लिए अमन, तरक़्क़ी और खुशहाली का पैग़ाम लेकर आए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!