Breaking News

नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार व सपना शर्मा सहित सभी प्रतिभागियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया।
प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार, सपना शर्मा व सुरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके मूल कर्तव्यों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखरेख, पोषण वितरण तथा बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों में सहयोग संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस प्रशिक्षण में विकास खंड आसफपुर के साथ ही अंबियापुर व इस्लामनगर क्षेत्र की पूनम चौहान, हंसा मौर्य, शबनम, फात्मा, सुनीता रानी, शकुंतला, ऋचा, श्वेता, अंजू, शीतल, आयुषी सहित करीब 29 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित होगा।
इसी कैडर के अंतर्गत विकास खंड समरेर, दातागंज, जगत व सलारपुर क्षेत्र की लगभग 55 महिला प्रतिभागियों का एक अन्य बैच का प्रशिक्षण बीते रविवार देर शाम संपन्न हुआ।
उक्त जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!