Breaking News

टीएमयू में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, खो-खो में फिजिकल की बादशाहत

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप- 2026 के तहत पुरुष वर्ग में बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। बास्केटबॉल में मैनेजमेंट कॉलेज, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट में सीसीएसआईटी कॉलेज की टीमों को मात देकर फिजिकल एजुकेशन की टीमें विजेता रहीं। पुरुष वर्ग के फिजिकल एजुकेशन बनाम मैनेजमेंट के बास्केटबॉल के फाइनल में फिजिकल एजुकेशन ने 29 प्वाइंट लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फिजिकल एजुकेशन आदित्य कुमार गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने 20 अंक से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बॉयज खो-खो के फाइनल में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने 8 चेज से गोल्ड अपने नाम किया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन सीसीएसआईटी कॉलेज को 5 विकेट से मात देकर क्रिकेट की चैंपियन बनीं। बेंच प्रेस ब्वायज़ के फाइनल मुकाबले में 142 किग्रा के संग फार्मेसी कॉलेज के रजत कुमार सिंह पहले, 140 किग्रा के संग सीसीएसआईटी के ध्रुव सिंह दूसरे 120 किग्रा के संग एफओई के आदित्य दिवाकर तीसरे स्थान पर रहे। अंत में आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो. निशीथ कुमार मिश्रा, एग्रीकल्चर के डीन प्रो. पीके जैन, फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
बास्केटबॉल में फिजिकल एजुकेशन ने पहला क्वार्टर 15-5, दूसरा क्वार्टर 27-7, तीसरा क्वार्टर 42-15 और चौथा क्वार्टर 44-15 से अपने नाम किया। कबड्डी में सीसीएसइटी ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। फिजिकल एजुकेशन ने फर्स्ट हाफ में 28-7, सेकेंडे हाफ में 51-31 से जीतकर अंततः 20 अंक से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खो-खो में फिजिकल एजुकेशन ने टास जीतकर पहले चेज किया। प्रथम पारी में फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी ने 5-5 चेज करके बराबर रहे। दूसरी पारी में भी दोनों टीमों ने 9-9 चेज करते हुए मैच बराबरी पर कर दिया। तीसरी पारी में फिजिकल कॉलेज ने 12 चेज किए, सीसीएसइटी 4 चेस ही कर पाई। लीड अधिक होने की वजह से सीसीएसआईटी ने दोबारा चेस किया और 2 चेस ही कर सकी। मैच के बेस्ट चेजर फिजिकल एजुकेशन की तरफ़ से अमन कुमार और बेस्ट रनर संदीप सिंह रहे। क्रिकेट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीएसआईटी की टीम 17.4 ओवर में 109 रन पर ही ऑल आउट हो गई। फिजिकल एजुकेशन की ओर से गेंदबाज सैफ ने 3 विकेट लिए। कृष्णा और अभिषेक सांगवान ने 2-2 विकेट झटके, जबकि प्रत्युष द्विवेदी ने भी 1 विकेट हासिल किया। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिजिकल एजुकेशन की टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सुजल ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। चैंपियनशिप के दौरान अगम प्रताप सिंह, चंदशेखर, तोहिद अख्तर, कुशाग्र दीक्षित आदि की भी मौजूदगी रही।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

मां पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए 7 मार्च को रवाना होंगे श्रद्धालु

Spread the loveबिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन का …

error: Content is protected !!