
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश पांडे के बदायूं आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने कदराबाद बॉर्डर पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रजनी सिंह, बिल्सी विधानसभा प्रत्याशी अंकित चौहान, सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद, जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला महासचिव सुधीर उपाध्याय व मोरपाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इसके बाद दहगवां, मुजरिया, उझानी व शहर क्षेत्र में भी विभिन्न पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे दातागंज के शुक्रबाजार में आयोजित संविधान सभा कार्यक्रम में पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व महिला कांग्रेस सचिव पूनम पंडित ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के उपरांत अविनाश पांडे ने रुदायन व सहसवान क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मोहल्ला मोइद्दीनपुर पहुंचकर कथित मारपीट की घटना के संबंध में पीड़ितों से जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान ओमकार सिंह ने विधि विभाग के चेयरमैन सूरजपाल सोलंकी से वार्ता कर कानूनी कार्रवाई की रूपरेखा पर चर्चा कराई।
प्रेस वार्ता में अविनाश पांडे ने कहा कि यदि आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रदेश कॉर्डिनेटर दिनेश अवाना, जिलाध्यक्ष अजित यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, उपासना चौहान, सोनपाल वर्मा, इखलास हुसैन, खालिद सिद्दीकी, नईमुद्दीन, बन्ने खां समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat