Breaking News

फ्यूचर स्किल प्राइम सरीखी पहल वैश्विक प्रतिस्पर्धा की तैयारी में महत्वपूर्णः वीसी

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में मिनिस्ट्री ऑफ आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के तत्वावधान में नासकॉम के सहयोग से फ्यूचर स्किल प्राइम पर ओरिएंटेशन सत्र

ख़ास बातें
फ्यूचर स्किल प्राइम सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों का मंचः श्री अंकित सिन्हा
स्टुडेंट्स तकनीकी कौशल के संग क्रिटिकल थिंकिंग को करें मजबूतः श्री जुबैर चौधरी
टीएमयू स्टुडेंट्स को उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धः प्रो. पंकज कुमार
सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत, स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा, यह कौशल-आधारित शिक्षा का युग है। उन्होंने स्टुडेंट्स से कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए फ्यूचर स्किल प्राइम सरीखी पहल स्टुडेंट्स को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने निरंतर सीखने की मानसिकता अपनाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए स्वयं को अपडेट रखने की प्रेरणा दी। प्रो. जैन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में मिनिस्ट्री ऑफ आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के तत्वावधान में नासकॉम के सहयोग से फ्यूचर स्किल प्राइम पर आयोजित ओरिएंटेशन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पूर्व कुलपति प्रो. वीके जैन, सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह, नासकॉम के कस्टमर सक्सेस अंकित सिन्हा, इंस्टेलिंग डॉट एआई के फाउंडर एवम् सीईओ जुबैर चौधरी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके सीसीएसआईटी के लेक्चर थिएटर-6 में ओरिएंटेशन सत्र का शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।


रिसोर्स पर्सन नासकॉम के कस्टमर सक्सेस अंकित सिन्हा ने फ्यूचर स्किल प्राइम प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा, यह पहल स्टुडेंट्स को उद्योग के मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम, प्रमाणन और रोजगार अवसर प्रदान करती है। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थान एक साझा मंच पर आकर कौशल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने स्टुडेंट्स को डिजिटल लर्निंग के महत्व, स्व-प्रेरित अध्ययन और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया। इंस्टेलिंग डॉट एआई के फाउंडर एवम् सीईओ जुबैर चौधरी ने स्टुडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आधारित भर्ती प्रक्रियाओं और डिजिटल जॉब मार्केट के बदलते स्वरूप से अवगत कराया। उन्होंने बताया, वर्तमान समय में कंपनियां डेटा आधारित निर्णय लेने पर अधिक ध्यान दे रही हैं। उन्होंने स्टुडेंट्स को सलाह दी कि वे तकनीकी कौशल के साथ अपनी विश्लेषणात्मक सोच, संचार क्षमता और समस्या समाधान कौशल को मजबूत बनाएं। उन्होंने अपने स्टार्टअप अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह ने कहा, टीएमयू सदैव स्टुडेंट्स को उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। फ्यूचर स्किल प्राइम प्लेटफॉर्म स्टुडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और अन्य उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों से ऐसे प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने और अपने करियर विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किय प्रश्नोत्तर सत्र में स्टुडेंट्स ने फ्यूचर स्किल प्राइम प्लेटफॉर्म पर प्रमाणन प्राप्त करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, एआई और डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए आवश्यक कौशलों की आवश्यकता, उद्योग में चयन प्रक्रिया में सहायक व्यवहारिक गुणों को लेकर प्रश्न पूछे। संसाधन व्यक्तियों ने सभी प्रश्नों के व्यावहारिक और विस्तृत उत्तर दिए। सीटीएलडी के डॉ. दिलीप दत्त वर्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन सुश्री अन्वेषा सिसोदिया ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देशभर के अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल …

error: Content is protected !!