
संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। फागुन माह के पावन अवसर पर नगर एक बार फिर श्याम भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्री लखदातार सेवा समिति बिल्सी के तत्वावधान में आठवीं “श्री श्याम रंग रंगीलो फाल्गुन उत्सव” के उपलक्ष्य में 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 4 बजे भव्य पैदल निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री श्याम भवन बिल्सी से प्रारंभ होकर श्री श्याम मंदिर उझानी जजपुरा धाम तक पहुंचेगी।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। “बसंती रंग छाया रे, लो मेरे श्याम का फाल्गुन मेला आया रे” जैसे भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु निशान लेकर पैदल प्रस्थान करेंगे। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
यात्रा का शुभारंभ अशोक हलवाई वाली गली स्थित श्री श्याम भवन, मोहल्ला नंबर-1 से होगा। आयोजन में शुभम माहेश्वरी (श्याम सेवाधार) का सानिध्य रहेगा। समिति ने अपील की है कि जो भी श्याम भक्त निशान उठाना चाहते हैं, वे समय रहते श्याम भवन कमेटी से संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
निशान यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर समिति सदस्य हर्षित बजरंगी (मो. 7618264745), गौख देवल (मो. 8057949456) एवं शिवम वर्मा (मो. 96900064584) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर में जगह-जगह स्वागत एवं जलपान की तैयारियां की जा रही हैं। फाल्गुन उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देती है।
फागुन की मस्ती और श्याम भक्ति के रंग में डूबी यह पदयात्रा इस वर्ष भी नगरवासियों के लिए यादगार बनने जा रही है।
Budaun Amarprabhat