Breaking News

खेत में रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

संवाददाता:, उझानी (बदायूं)
उझानी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रौली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में चीत्कार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश प्रतीत हो रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार खेत में जुताई के दौरान संतुलन बिगड़ने से किसान रोटावेटर की चपेट में आ गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …