Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के चौथे दिन ‘विधिक साक्षरता’ पर जोर

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में किया गया।
शिविर की मुख्य थीम “विधिक साक्षरता” रही। मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट स्वाति गुप्ता को आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं को विधिक साक्षरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को कानूनी रूप से सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है और प्रत्येक छात्रा को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, साइबर अपराध और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी, जिससे छात्राओं में कानून के प्रति समझ विकसित हो सके।
शिविर में उपस्थित छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य भी किया गया। उन्होंने मतदाता जागरूकता से संबंधित सर्वे प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के अधिकार और उसके महत्व के प्रति जागरूक किया।
स्वयंसेविकाओं ने आसपास की महिलाओं को भी उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अवनिशा वर्मा एवं डॉ. प्रीति वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शिविर के आगामी दिनों में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!