Breaking News

होली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, घटतौली मिलने पर चालान

Spread the love

लाइसेंस व सत्यापन में भी मिलीं खामियां, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
संवाददाता: आई एम खान, बिसौली
होली पर्व को देखते हुए विधिक माप विज्ञान विभाग ने मंगलवार को नगर सहित इस्लानगर, वजीरगंज और करनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिठाई की कई दुकानों पर घटतौली पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की विभिन्न धाराओं में चालान किए गए।
नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं सहायक नियंत्रक, बरेली संभाग के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर माप-तौल संबंधी लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिले, वहीं कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस का नवीनीकरण समय से नहीं कराया गया था।
प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे माप-तौल संबंधी लाइसेंस दुकान में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें और समय पर उसका रिन्यूअल कराएं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता हित संरक्षण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया है।
जांच के दायरे में एलपीजी गैस एजेंसी व गोदाम, आटा, सूजी, मैदा के पैकेट, वनस्पति तेल, घी, रंग-गुलाल, मिठाई व ड्राई फ्रूट के पैकेट, धर्मकांटे, पेट्रोल पंप, मीट की दुकानें, फल-सब्जी विक्रेता तथा खाद-बीज की दुकानें शामिल रहीं।
मीट की दुकानों पर बिना सत्यापन वाले माप उपकरणों के उपयोग पाए जाने पर भी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक ने आमजन से अपील की है कि घटतौली या पैकेट संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे विधिक माप विज्ञान विभाग में दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …