कहा- जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रोजाना कार्यालय पर रहूंगा मौजूद
संवाददाता: आई एम खान, बिसौली
बिसौली में मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए वे प्रतिदिन कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों को अपनी बात रखने के लिए भटकना न पड़े।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वे गांव-गांव संपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर मनोज शर्मा, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बंटू पाठक, नीरज पाराशरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat