Breaking News

त्योहारों को लेकर इस्लामनगर में पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Spread the love

एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने होली, रमजान, जुमे की नमाज व ईद-उल-फितर को लेकर दिए निर्देश
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। आगामी होली, रमजान माह, जुमे की नमाज, नवरोज एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना इस्लामनगर परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ0 हृदेश कठेरिया ने की।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं को आमंत्रित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गई। एएसपी ग्रामीण ने कहा कि दोनों समुदायों के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने पर्व मनाएं और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा एवं मेलों की जानकारी साझा की तथा विगत वर्षों के अनुभवों पर चर्चा की। सभी ने अपने समुदाय के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट साझा न करने की भी अपील की गई।
बैठक के बाद आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एएसपी ग्रामीण ने थाना उघैती पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख कस्बों और बाजारों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

3 मार्च 2026 को भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलेगा

Spread the love लखनऊ से रिपोर्ट: खगोलविद अमर पाल सिंह लखनऊ। खगोलविद अमर पाल सिंह …

error: Content is protected !!