Breaking News

इस्लामनगर व उघैती थानों में अर्दली रूम, विवेचकों को दिए दिशा-निर्देश

Spread the love

एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ0 हृदेश कठेरिया ने आज थाना इस्लामनगर कार्यालय पर इस्लामनगर व उघैती थानों के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया।
बैठक में विवेचनाओं के लंबित मामलों की समीक्षा की गई तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एएसपी ग्रामीण ने कहा कि जांच कार्य में पारदर्शिता और गंभीरता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब न हो और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …