Breaking News

होली रंग एकादशी पर रूट डायवर्जन, खाटू श्याम मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

Spread the love

27 फरवरी को सुबह 4 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। होली रंग एकादशी के अवसर पर उझानी रोड स्थित खाटू श्याम जी मंदिर उझानी रोड (निकट मेडिकल कॉलेज, थाना सिविल लाइन) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया है।
डायवर्जन दिनांक: 27 फरवरी 2026
समय: प्रातः 4:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
कासगंज, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, दिल्ली से आने वाले तथा फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन बितरोई मोड़ से मुजरिया, बिल्सी होते हुए एआरटीओ ऑफिस (बिल्सी मोड़) से अपने गंतव्य को जाएंगे।
फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली से आने वाले तथा आगरा, मथुरा, कासगंज, बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहन एआरटीओ ऑफिस (बिल्सी मोड़) से बिल्सी, मुजरिया मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!