Breaking News

ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ की कार्रवाई, 6 ट्रकों का चालान

Spread the love

विशेष अभियान में 2 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला, 20 दोपहिया चालकों पर भी जुर्माना
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत प्रमुख राजमार्गों, संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 14 वाणिज्यिक वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 6 वाहन निर्धारित मानक से अधिक भार वहन करते पाए गए।
संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की सुसंगत धाराओं में चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित कर सरकारी खाते में जमा कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, ब्रेकिंग सिस्टम प्रभावित होता है और सड़कों व पुलों की संरचना को नुकसान पहुंचता है।
अभियान के दौरान 20 दोपहिया वाहन चालकों का बिना हेलमेट एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते पाए जाने पर चालान किया गया।
एआरटीओ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि निर्धारित भार सीमा का पालन करें और सुरक्षित व जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग दें। प्रशासन द्वारा ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!