Breaking News

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर रंगों की खुशबू से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक और सृजनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र विनोद कुमार शाक्य एवं उनके सहयोगियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या डॉ. नेहा शर्मा तथा चीफ प्रॉक्टर अरविंद देव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर वर्षा गुप्ता, श्रेया शर्मा, शिवानी यादव, सलोनी शर्मा, लवी शर्मा, प्रज्ञा शाक्य, अरविंद कुमार, कुनाल वार, प्रज्ञा शाक्य, अवनेश, आशीष सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!