Breaking News

गांधी जी के बताये गये रास्ते से ही देश की एकता-अखण्डता रहेगी कायम- अजय राय

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा स्वतंत्रता सग्राम सेनानी एवम पूर्व सांसद मसुरियादीन पासी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में आज प्रातः 9ः00 बजे झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद से गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ तक रामधुन (रघुपति राघव राजा राम) गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन तथा आमजन शामिल रहे।
प्रभात फेरी का समापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रभात फेरी का आयोजन जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम ने किया।
तत्पश्चात मध्यान्ह 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे स्व0 मसुरियादीन पासी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा स्वतंत्रता सग्राम सेनानी मसुरियादीन पासी की जयंती के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी हमारे आदर्श हैं। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को हमे आत्मसात करना है और जिस प्रकार इन्ही सिद्धांतों पर चलकर भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया गया था, कांग्रेस पार्टी भी उनके सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा, करो या मरो के सिद्धांतों के प्रयोग से भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ रही है।
राय ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह का सामाजिक विद्वेष देश में फैला रही है गांधी जी के बताये गये रास्ते पर चलकर ही देश की एकता और अखण्डता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे के विचारों को पोषित करने वाली भाजपा सरकार गांधी जी सिद्धान्तों को पूरी तरह से कुचल रही है नतीजन अपराध चरम पर है और इसी वजह से नहीं रूक पा रहा है अपराधों का सिलसिला। राय ने कहा कि गांधी जी के अहिंसा के सिद्धान्त को पूरे विश्व ने अपनाया और सत्याग्रह के उनके प्रयोगों को विश्व के तमाम आंदोलनों में अपनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के उपर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गर्व है मैं उसी बनारस की माटी सेे हूँ जिस माटी में लाल बहादुर शास्त्री जी भी बड़े हुए, उन्होनें किसानों, श्रमिकों, और नगरीय श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया, और उनकी सादगी और दृढ़ निश्चय के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाता रहेगा। राय ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्व0 मसुरियादीन पासी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद मसूरियादीन पासी ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के साथ जेल में रहे एवं उन्होंने अपनी पूरा जीवन दलितों एवं वंचितों के उत्थान में लगा दिया।
संगोष्ठी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमीर हैदर तथा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष लालती देवी जी आदि ने भी सम्बोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी तथा प्रभात फेरी कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ सी पी राय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, मुकेश सिंह चौहान, अरशद खुर्शीद, संजय दीक्षित, अनीस अंसारी, ओंकारनाथ सिंह, बृजेन्द्र सिंह, नितिन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा, राजेश सिंह काली, रिचा शर्मा, अनामिका यादव, मेहताब जायसी, तनवीर फातिमा, अनिल शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा, नितांत सिंह, संजय शर्मा, आलेख पाण्डेय, संजय सिंह, राकेश पाण्डेय, आदित्य मिश्रा, श्रवण गुप्ता, ओबैद नासीर, राम बरन गौतम, अमित कुमार राय, आर एस तिवारी, जितेंद्र कुमार पटेल, रुद्र दमन सिंह, मंजूदीप रावत, जयप्रकाश पाण्डेय, बदरे आलम, नावेद नकवी, एडवोकेट सुनील पाल, अमन यादव, हसीन सिद्दीकी, अकील हुसैन सीजू, अकील अहमद खान, रफीक मलिक, मोहम्मद नसीम, इमरान राजू, जेबा मलिक, माशूक अली, सुरेंद्र सक्सेना, इबरत खान, प्रतिमा धवन, जज्बी अनवर, ज्ञान प्रकाश राय, राजन खान, संदीप पोद्दार, सुनील कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, मनोज वर्मा, सुरेश लोधी, नीरज श्रीवास्तव, आदर्श लोधी बाबा पाण्डेय, रमेश शुक्ला, मनीष लोधी, रईस अहमद, अजय वर्मा, मोहम्मद नोमन, मनीष जायसवाल, विनोद रावत, सैयद हसन अब्बास, रफीक गाजी, मोहम्मद हाशिम, अंकित सक्सेना, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकील, शब्बीर हाशमी, एसके द्विवेदी, डॉ इरफान इशाक, नीलम रावत, अहमद अल्तमश, शैली द्विवेदी, दिनेश दुबे, अशोक शुक्ला, सुशील मौर्य, रामचंद्र रावत, रामचंद्र बनोट, अजहर बैग, शफीक, इरफान शेख सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

विभिन्न जनपदों से अबतक संक्षिप्त…*

*विभिन्न जनपदों से अबतक संक्षिप्त…* ➡️लखनऊ । भारत के गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे …

error: Content is protected !!