Breaking News

अमेठी घटना के क्रम में डीजीपी प्रशांत कुमार को हटाने की मांग

Spread the love

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अमेठी की सामूहिक हत्याकांड के क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। अपने एक्स पोस्ट उन्होंने कहा कि जहां एक और उत्तर प्रदेश में लगातार फर्जी एनकाउंटर का अंबार लगा हुआ है, वही दूसरी ओर सुल्तानपुर और अमेठी जैसी घटनाएं यह साबित कर रही है कि प्रदेश में पुलिस मात्र दिखावा बन के रह गई है।
उन्होंने कहा कि अत्यंत जूनियर अफसर होने के बाद भी डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार पिछले लगभग साढ़े वर्षों से यूपी पुलिस में हो रहे तमाम गलत कार्यों के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ राजधर्म और राजनीति में नैतिकता का पालन करना चाहते हैं तुम्हें तत्काल प्रशांत कुमार को उनके पद से हटाएं।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!