Breaking News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the love

सास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी सास और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव कुबरी निवासी कप्तान सिंह पुत्र मेघसिंह अपनी ससुराल थाना बिसौली क्षेत्र के गांव अंबियापुर से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास चमेली और एक बच्ची भी सवार थी।
बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक बदायूं-बिजनौर हाईवे पर उघैती थाना क्षेत्र के गांव टिटौली के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने कप्तान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला चमेली और बच्ची का उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!