Breaking News

7 मार्च को तहसील सदर में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जन समस्याएं

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 7 मार्च 2026, शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय करेंगे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए समाधान दिवस में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!