संवाददाता : आई एम खान
बिसौली। माहे रमजान के पाक महीने में घरों से लेकर मस्जिदों तक इबादत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रमजान के सोलहवें रोजे पर नगर की जामा मस्जिद में जहीर ऑटोमोबाइल्स के तत्वावधान में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा खोला और अल्लाह की इबादत की।
इफ्तार के बाद अदा की गई नमाज में इमाम हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है। इस महीने में जो बंदा सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करता है और अपने गुनाहों से तौबा कर दुआ मांगता है, अल्लाह उसकी दुआ कबूल कर उसके गुनाहों को माफ कर देता है।
इफ्तार पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, जहीर ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधि, नन्हे मियां, मोनिश सिद्दीकी, डा. फैजान, राशिद मंसूरी, अजीज अहमद, अनीस अहमद, खुर्शीद सैफी, जाहिद, असलम सैफी, साजिद कुरैशी, अल्ताफ, आकिल कुरैशी, सगीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat