Breaking News

नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद, थाने में शिकायत

Spread the love

संवाददाता: अमित वर्मा
बदायूं। उसावा थाना क्षेत्र के बलानगला गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले में एक पक्ष ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी अभय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी रामवीर पुत्र सुबेदार अपने घर का पानी खुले में बहाते हैं, जिससे वह पानी उनके मकान के सामने जमा हो जाता है। वहीं गांव के ही भंवर पाल ने नाली में मिट्टी डालकर पानी के बहाव को रोक दिया है।
अभय सिंह का कहना है कि इस कारण नाली का गंदा पानी हर रोज उनके घर की ओर आने की स्थिति बन रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के चलते क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है और संचारी रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने रामवीर से पानी की निकासी के लिए नाली बनाकर उसे अपने खेत की ओर मोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन रामवीर का कहना है कि पानी भंवर पाल के घर के सामने से होते हुए चकरोड की ओर जाएगा। दूसरी ओर भंवर पाल भी नाली से मिट्टी हटाने को तैयार नहीं हैं। दोनों पक्षों के अड़ने के कारण विवाद बढ़ता जा रहा है।
अभय सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …