Breaking News

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार को बिल्सी तहसील परिसर में शाहजहांपुर प्रशासन के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर बरेली मंडल आयुक्त को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा।
किसान नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शाहजहांपुर की तहसील पुवायां में भाकियू (चढूनी) द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 40 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इसके समर्थन में 7 मार्च को बरेली मंडल की प्रत्येक तहसील में संगठन के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की।
किसानों ने मांग उठाई कि पुवायां थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार पर संगठन के लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही शाहजहांपुर में मकसूदापुर बजाज चीनी मिल बंडा पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराया जाए। संगठन ने अवैध कब्जों को हटवाने, थाना पुवायां में दर्ज झूठे मुकदमा संख्या 245/2025 और 548/2024 को निरस्त करने तथा किसानों को आवारा बंदर, गौवंश और जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग भी उठाई।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू और जिला महासचिव ने कहा कि यदि इन मांगों पर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संगठन ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान बीयशु दास, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, रईस अहमद मलिक, रजनीश उपाध्याय, शैलेश कुमार गौतम, शानशने आलम, इरशाद खां, ठाकुर अविनाश कुमार, शराफत खां, कल्लू सहित कई किसान मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14 व 15 मार्च को होगी एसआई भर्ती परीक्षा, 17,280 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Spread the love डीएम ने अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश …

error: Content is protected !!