Breaking News

यूपीएससी में 215वीं रैंक लाने पर आयुष पाठक का सम्मान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। शहर निवासी प्रमोद पाठक के सुपुत्र आयुष पाठक के यूपीएससी में 215वीं रैंक हासिल कर आईएएस में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। केवल खुराना स्मृति मंच के संस्थापक एवं साहित्यकार अशोक खुराना ने उनके आवास पर पहुंचकर आयुष और उनके परिवार को सम्मानित किया।
इस दौरान आयुष के गुरु कवि कामेश पाठक ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुष पाठक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी, माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए इसे भगवान की कृपा का परिणाम बताया।
समाजसेवी अशोक खुराना ने कहा कि आयुष की इस उपलब्धि पर पूरे बदायूं को गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं समाज में मौजूद होती हैं और समय आने पर अपनी पहचान बना ही लेती हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएस केवल खुराना के चयन के बाद से ही जिले के युवाओं में नई जागरूकता देखने को मिली है और आयुष पाठक का चयन उसी दिशा में आगे बढ़ता हुआ कदम है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही केवल खुराना स्मृति मंच की ओर से शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आयुष पाठक का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे उन्हें सभी का आशीर्वाद मिल सके।
इस अवसर पर अशोक खुराना ने अपनी भावनाएं दो पंक्तियों में व्यक्त करते हुए कहा—
“आयुष चयनित हो गया, बढ़ी बदायूं शान।
प्रतिमानों की श्रृंखला, जुड़ा नया प्रतिमान।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …